44वां शतरंज ओलंपियाड‚ 2022

प्रश्न – 44वें शतरंज ओलंपियाड‚ 2022 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
(i) 28 जुलाई‚ 2022 से 10 अगस्त‚ 2022 के मध्य 44वें शतरंज ओलंपियाड का आयोजन चेन्नई‚ तमिलनाडु में किया गया।
(ii) ओपन वर्ग में स्वर्ण पदक उज्बेकिस्तान ने जीता है।
(iii) भारत ने ओपन वर्ग और महिला वर्ग अर्थात दोनों वर्ग में कांस्य पदक जीता है।
(iv) गैप्रिंडाशविली कप अमेरिका को प्रदान किया गया।
उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (ii)
(b) केवल (ii) (iii) एव (iv)
(c) केवल (i)‚ (ii)‚ एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (c)

  • 28 अगस्त‚2022 से 10 अगस्त‚2022 के मध्य 44वें शतरंज ओलंपियाड‚ 2022 का आयोजन चेनई‚ तमिलनाडु में किया गया।
  • सभी मैच चेन्नई के निकट महाबलीपुरम में आयोजित हुए।
  • इस ओलंपियाड में भारतीय शतंरज टीम को पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में कांस्य पदक प्राप्त हुआ‚ जबकि टीम ने व्यक्तिगत वर्ग में 2 स्वर्ण‚ 1 रजत और 4 कांस्य पदक जीतकर शतरंज ओलंपियाड में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।


  • ओपन एवं महिला दोनों वर्गों में भारत की तीन टीमों (भारत‚ भारत 2 और भारत 3) में भाग लिया।

विशेष तथ्य

  • भारत में पहली बार शतरंज ओलंपियाड का आयोजन किया गया।
  • 19 जून‚ 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंदिरा गांधी स्टेडियम‚ नई दिल्ली में 44वें शतरंज ओलंपियाड की ऐतिहासिक मशाल रिले का शुभारंभ किया।
  • पहली बार शतरंज के अंतरराष्ट्रीय निकाय फिडे द्वारा शतरंज ओलंपियाड मशाल की शुरुआत की गई।
  • भारत शतरंज ओलंपियाड मशाल रिले की शुरुआत करने वाला विश्व का पहला देश बन गया है।
  • शतरंज ओलंपियाड के मशाल रिले की यह परंपरा हमेशा भारत से शुरू होगी और मेजबान देश तक पहुंचने से पूर्व सभी महाद्वीपों से होकर गुजरेगी।
  • मशाल रिले की शुरुआत में फिडे के अध्यक्ष अर्कडी ड्‌वोरव्ाâोविच ने मशाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सौंपी और उन्होंने यह मशाल भारतीय ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद को सौंपी जिन्होंने मशाल रिले की शुरुआत की।
  • इस मशाल को 40 दिनों की अवधि के दौरान 75 शहरों में ले जाया गया‚ जहां प्रत्येक स्थान पर उस मशाल को उस प्रदेश के शतंरज ग्रैंड मास्टर ने प्राप्त किया।
  • ज्ञातव्य है कि 45वें शतरंज ओलंपियाड का आयोजन सितंबर‚ 2024 में बुडापेस्ट‚ हंगरी में किया जाएगा।

लेखक – विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://chennai2022.fide.com/