44वां लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार-2026

प्रश्न – 20 जुलाई ,2026 को किसे 44वां लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई ?
(a) राजनाथ सिंह (b) नितिन गडकरी
(c) डॉ.के. सिवन (d) अजीत डोभाल
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 20 जुलाई , 2026 को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल को 44वां लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए जाने की घोषणा की गई। .
  • यह पुरस्कार 1 अगस्त, 2026 को लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की 106वीं पुण्यतिथि के अवसर पर पुणे में आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा।
  • इस पुरस्कार हेतु उनका चयन भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने, आतंकवाद-रोधी अभियानों, गुप्त अभियानों (Covert Missions) तथा सीमा सुरक्षा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए किया गया है।
  • उन्होंने ऑपरेशन ब्लैक थंडर, डोकलाम से संबंधित कूटनीतिक वार्ताओं तथा बालाकोट एयर स्ट्राइक सहित कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सुरक्षा पहलों में अहम भूमिका निभाई है।
  • अजीत डोभाल 1968 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं और केरल कैडर से संबंधित हैं।
  • उन्होंने तीन दशकों से अधिक समय तक भारत की खुफिया व्यवस्था में सेवा दी तथा बाद में इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) के निदेशक (प्रमुख) भी रहे।
  • वर्तमान में अजीत डोभाल भारत के सबसे लंबे समय तक कार्यरत राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (National Security Adviser) हैं।
  • लोकमान्य तिलक स्मारक ट्रस्ट द्वारा प्रदान किया जाने वाला यह पुरस्कार राष्ट्रीय प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया जाता है।
  • इस पुरस्कार की शुरुआत वर्ष 1983 में हुई थी
  • इस पुरस्कार में एक स्मृति-चिह्न, प्रशस्ति-पत्र (Citation) तथा 1 लाख रुपये की नकद राशि प्रदान की जाती है।
  • वर्ष 2025 का यह पुरस्कार केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को प्रदान किया गया था

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://newsonair.gov.in/nsa-ajit-doval-selected-for-lokmanya-tilak-national-award