प्रश्न-हाल ही में पहली बार कौन-सी विदेशी ई-कॉमर्स फर्म ने भारत में ‘फूड रीटेल वेंचर’ में प्रवेश किया?
(a) अमेजॉन
(b) वॉल मार्ट
(c) टेस्को
(d) मार्क्स एंड स्पेंसर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- फरवरी, 2018 में अमेजॉन द्वारा भारत में ‘फूड रीटेल वेंचर’ में प्रवेश कर लेने की उद्घोषणा की गई।
- ऐसा करने वाली वह पहली विदेशी ई-कॉमर्स फर्म बन गई है।
- अमेजॉन ने इसकी शुरूआत पुणे से की है।
- कंपनी अब फूड प्रोडक्ट्स सीधा ग्राहकों तक पहुंचाएगी।
- अर्थात अमेजॉन अपनी वेबसाइट ‘amazon.in’ के जरिए अब एक फूड प्रोडक्ट्स वेंडर है।
- प्रोडक्ट्स ‘अमेजॉन रिटेल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड’ के द्वारा बेचे जा रहे हैं।
- अमेजॉन शीघ्र ही फूड रिटेलिंग का कारोबार देश भर में फैलाने पर विचार कर रही है।
- इसमें करीब एक तिमाही का समय लग सकता है।
- ध्यातव्य है कि अमेजॉन को पिछले वर्ष ही सरकार से इस वेंचर में 500 मिलियन डॉलर निवेश करने की इजाजत मिली थी।
- सरकार ने जुलाई में अमेजॉन के प्रस्ताव का समाशोधन (Clearing) करते हुए वेंचर हेतु अलग मैनेजमेंट और कार्यालय बनाने को कहा था।
- कंपनी ने ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स के जरिए स्थानीय कंपनियों द्वारा तैयार और पैक किए गए फूड प्रोडक्ट्स को बेचने की इजाजत मांगी थी।
- सरकार ने वर्ष 2016 में रोजगार और कारोबार को बढ़ावा देने के लिए फूड ओनली रीटेल व्यापार में 100 प्रतिशत एफडीआई की मंजूरी प्रदान की थी।
- ध्यातव्य है कि ‘बिगबॉस्केट’ और ‘सुपरडेली’ (Super Daily) जैसे स्टार्टअप्स को भी फूड रिटेल वेंचर की अनुमति मिल गई है।