39वां भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 2019

39th India International Trade Fair begins
प्रश्न-14-27 नवंबर, 2019 के मध्य 39वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला, 2019 का आयोजन प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जा रहा है। इस वर्ष मेले की थीम है-
(a) भारत में ग्रामीण उद्योग
(b) खाद्य उद्योग की वृद्धि
(c) व्यापार करने में सहजता
(d) सतत विकास लक्ष्य
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 14-27 नवंबर, 2019 के मध्य 39 वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (39th India International Trade Fair), 2019 का आयोजन प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया जा रहा है।
  • इस वर्ष मेले की थीम हैं-‘व्यापार करने में सुगमता’ (Ease of Doing Business)।
  • मेले का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया गया।
  • इस वर्ष अफगानिस्तान को मेले का ‘भागीदार देश’ बनाया गया है।
  • दक्षिण कोरिया को मेले का ‘फकोस देश’ बनाया गया है।
  • ‘बिहार और झारखंड को फोकस राज्य बनाया गया है।
  • भागीदार देश एवं फोकस देश के अतिरिक्त, ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, भूटान, चीन, मिस्त्र, हांगकांग, ईरान सहित कई अन्य देश मेले में भाग ले रहे हैं।
  • इसका आयोजन वाणिज्य मंत्रालय के अधीन भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा किया जा रहा है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

http://newsonair.com/Main-News-Details.aspx?id=374507

https://www.business-standard.com/article/pti-stories/india-international-trade-fair-opens-with-ease-of-doing-business-theme-119111401520_1.html