प्रश्न – 38वें राष्ट्रीय खेल, 2025 के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1. 28 जनवरी, से 14 फरवरी, 2025 तक 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड में किया गया।
2. 28 जनवरी, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) (b) केवल (ii)
(c) (i) एवं (ii) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 28 जनवरी से 14 फरवरी, 2025 तक 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड में किया गया।
- 38वें राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड के 8 जिलों के 11 शहरों में आयोजित किए गए।
- 28 जनवरी, 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देहरादून में 38वें राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन किया।
- खेल का समापन समारोह 14 फरवरी, 2025 को अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर, हल्द्वानी,उत्तराखंड में आयोजित किया गया।
- भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के समापन की घोषणा की।
- केंद्रीय गृह मंत्री और सहकारिता मंत्री अमित शाह समापन समारोह के मुख्य अतिथि थे।
प्रश्न – 39वें राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी कौन-सा राज्य करेगा?
(a) असम (b) मणिपुर
(c) मेघालय (d) पश्चिम बंगाल
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 38वें ग्रीष्मकालीन राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह के दौरान मेघालय को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय खेलों का ध्वज सौंपा गया।
- आगामी राष्ट्रीय खेलों के 39वें संस्करण की मेजबानी मेघालय करेगा,जो पहली बार राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी करेगा।
प्रश्न – 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर “मौली” किससे प्रेरित था?
(a) कस्तूरी मृग (b) मोनाल पक्षी
(c) बाघ (d) लाल पांडा
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभंकर “मौली” था , जो उत्तराखंड के राज्य पक्षी मोनाल से प्रेरित है।
- मोनाल उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का राज्य पक्षी भी है।
- खेलों के लिए आधिकारिक ओलंपिक मशाल का नाम तेजस्विनी है।
- 38वें राष्ट्रीय खेलों की टैगलाइन – “संकल्प से शिखर तक”।
- इस वर्ष राष्ट्रीय खेलों की थीम “हरित खेल” थी।
- इस आयोजन में 35 खेलों (33 पदक वाले खेल और दो गैर-पदक वाले खेल) में 10,000 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया।
- 28 राज्यों, आठ केंद्र शासित प्रदेशों और सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के एथलीटों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में 1523 पदकों के लिए प्रतिस्पर्धा की।
- शुरुआत में मल्लखंब और योगासन को प्रदर्शन खेल के रूप में घोषित किया गया था, लेकिन बाद में इसे पदक खेलों में बदल दिया गया।
- दो खेल – कलारीपयट्टु और राफ्टिंग ,प्रदर्शन खेल थे जिनमें प्रतिभागियों को कोई पदक नहीं दिया गया।
प्रश्न – 38वें राष्ट्रीय खेलों में पदक तालिका के सम्बन्ध में विकल्प में कौन – सा तथ्य सही नहीं है?
(a) सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड या सेना की टीम ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में कुल 121 पदक (68 स्वर्ण, 26 रजत और 27 कांस्य ) के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और राजा भालिंदर सिंह ट्रॉफी जीती।
(b) महाराष्ट्र ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में 54 स्वर्ण पदकों के साथ 201पदक जीत कर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।
(c) हरियाणा ने कुल 153 पदक (48 स्वर्ण,47 रजत और 58 कांस्य) जीत कर पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया
(d) उत्तर प्रदेश 13 स्वर्ण सहित कुल 56 पदक जीतकर पदक तालिका में 11वें स्थान पर रहा।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड या सेना की टीम ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में कुल 121 पदक (68 स्वर्ण, 26 रजत और 27 कांस्य) के साथ पदक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल किया और राजा भालिंदर सिंह ट्रॉफी जीती।
- सर्विसेज स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड ने पांचवीं बार राजा भलिंदर सिंह ट्रॉफी जीता है।
- 37वें राष्ट्रीय खेलों के विजेता महाराष्ट्र ने 38वें राष्ट्रीय खेलों में 54 स्वर्ण पदकों के साथ 201 पदक जीत कर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया।
- हरियाणा ने कुल 153 पदक (48 स्वर्ण,47 रजत और 58 कांस्य) जीत कर पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया
- मध्य प्रदेश कुल 82 पदक (34 स्वर्ण, 26 रजत और 22 कांस्य) पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
- कर्नाटक कुल 80 पदक (34 स्वर्ण, 18 रजत और 28 कांस्य) जीत कर पदक तालिका में 5वें स्थान पर रहा।
- मेजबान उत्तराखंड 24 स्वर्ण सहित कुल 103 पदक जीतकर पदक तालिका में 7वें स्थान पर रहा।
- उत्तर प्रदेश 13 स्वर्ण सहित कुल 56 पदक जीतकर पदक तालिका में 13वें स्थान पर रहा।
- पुरुष पोल वॉल्ट में मध्य प्रदेश के देव कुमार मीना ने 5.32 मीटर की ऊंचाई के साथ नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया, जो पहले 5.31 मीटर का था।
- महिला हैमर थ्रो में उत्तर प्रदेश की अनुष्का यादव ने 62.89 मीटर की थ्रो के साथ राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा, जो पहले 62.47 मीटर था।
- महिला 100 मीटर हर्डल: आंध्र प्रदेश की ज्योति याराजी ने 13.10 सेकंड के समय में स्वर्ण पदक जीतकर 2023 में अपने द्वारा बनाए गए 13.22 सेकंड के रिकॉर्ड को बेहतर किया।
- पुरुष 4×100 मीटर रिले में ओडिशा की टीम ने 39.47 सेकंड के समय के साथ वर्ष 2011 में सेवा टीम द्वारा बनाए गए 39.94 सेकंड के दशक पुराने राष्ट्रीय खेलों के रिकॉर्ड को तोड़ा।
- विजय कुमार ने 55 किग्रा कैटेगरी में क्लीन एंड जर्क (Clean & Jerk) में राष्ट्रीय रिकॉर्ड की बराबरी करते हुए स्वर्ण पदक जीता।
- महाराष्ट्र की टीम ने खो-खो में शानदार प्रदर्शन किया और खिलाड़ियों को राज्य सरकार द्वारा 7 लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 20 किमी रेस वॉक (पुरुष वर्ग) में 14 साल पुराना राष्ट्रीय खेलों का रिकॉर्ड तोड़कर सूरज पंवार (उत्तराखंड) (1:21:34 घंटे) ने स्वर्ण पदक जीता।
- इस स्पर्धा में कुल 6 एथलीटों ने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा।
- महिलाओं की 10 किमी रेस वॉक में नए रिकॉर्ड के साथ हरियाणा की रवीना ने 45 मिनट 52 सेकंड में दौड़ पूरी कर स्वर्ण पदक जीता।
- 100 मीटर दौड़ (पुरुष): अनिमेश (ओडिशा) – स्वर्ण
- 100 मीटर दौड़ (महिला): ज्योति (आंध्र प्रदेश) – स्वर्ण
- 5000 मीटर दौड़ (पुरुष): सावन (हिमाचल प्रदेश) – स्वर्ण
- 20 किमी वॉक रेस (पुरुष): सर्विन सेबस्टियन – नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड
- भाला फेंक (पुरुष): सचिन यादव (उत्तर प्रदेश) – स्वर्ण
- दीपिका कुमारी (झारखंड) – 4 नए राष्ट्रीय रिकॉर्ड
- डिस्कस थ्रो (महिला): हरियाणा की सीमा (स्वर्ण)
- डिस्कस थ्रो (पुरुष): सर्विसेज के गगनदीप सिंह (स्वर्ण)
- लॉन्ग जंप (पुरुष): उत्तर प्रदेश के शाहनवाज खान (स्वर्ण)
- 1500 मीटर दौड़ (महिला): दिल्ली की चंदा (स्वर्ण )
- 1500 मीटर दौड़ (पुरुष): सर्विसेज के यूनुस शाह (स्वर्ण)
- 10,000 मीटर दौड़ (पुरुष): हिमाचल प्रदेश के सावन बरवाल (स्वर्ण)
- 10,000 मीटर दौड़ (महिला): महाराष्ट्र की संजीवनी जाधव (स्वर्ण)
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2103400
https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2097172
https://indianathletics.in/wp-content/uploads/2025/02/results-only-finals.pdf