प्रश्न – मार्च, 2025 37वां कथक महोत्सव, 2025 कहां आयोजित किया गया ?
(a) लखनऊ (b) आगरा
(c) नई दिल्ली (d) ग्वालियर
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 21-26 मार्च, 2025 के 37वां कथक महोत्सव, 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया
- यह विशाल महोत्सव एक ऐतिहासिक आयोजन था, जिसमें छह दिन तक विश्व का पहला कथक साहित्य महोत्सव, एक वॉक-थ्रू प्रदर्शनी के साथ-साथ कथक संगोष्ठी और कथक नृत्य संगीत कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
- इसे भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय, संगीत नाटक अकादमी की घटक इकाई कथक केंद्र, नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया था
- इस महोत्सव में पं. रामलाल बरेठ (बिलासपुर), डॉ. पुरु दधीच और डॉ. विभा दधीच (इंदौर), डॉ. पूर्णिमा पांडे (लखनऊ), प्रोफेसर भरत गुप्त (गुड़गांव), श्रीमती सास्वती सेन और श्रीमती वासवती मिश्रा (दिल्ली), डॉ. नंदकिशोर कपोटे (पुणे), डॉ. शोवना नारायण (दिल्ली), श्री माता प्रसाद मिश्र और श्री रविशंकर मिश्र (बनारस), श्री मुरलीमोहन कल्वाकालवा (थाईलैंड), मुल्ला अफसर खान (पुणे), श्री विशाल कृष्ण (बनारस), प्रोफेसर डॉ मांडवी सिंह (लखनऊ), श्रीमती नंदिनी सिंह (दिल्ली), श्रीमती रोशन दात्ये (पुणे) जैसे प्रसिद्ध कलाकार और विद्वान शामिल हुए।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.kathakkendra.in/event-details/37th-kathak-mahotsav-2025?MA=