भारत में शिशु मृत्यु दर में कमी

India’s infant mortality rate declines 8% in 2016

प्रश्न-हाल ही में जारी एसआरएस बुलेटिन के अनुसार, भारत में शिशु मृत्यु दर (IMR) में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है। वर्ष 2016 में जन्में 1000 बच्चों में से कितने बच्चों की मृत्यु हुई?
(a) 37
(b) 38
(c) 34
(d) 40
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 29 सितंबर, 2017 को जारी एआरएस बुलेटिन के अनुसार, वर्ष 2016 में भारत में शिशु मृत्यु दर (IMR) में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।
  • वर्ष 2016 में भारत के शिशु मृत्यु दर में तीन अंकों (8 प्रतिशत) की गिरावट दर्ज की गई।
  • वर्ष 2015 में जन्में 1000 बच्चों में से 37 बच्चों की मृत्यु हो गई थी।
  • यह आंकड़ा वर्ष 2016 में घटकर 34 के स्तर पर आ गया है।
  • इतना ही नहीं भारत में जन्में कुल बच्चों की संख्या में भी उल्लेखनीय कमी देखने को मिली है।
  • जो पहली बार घटकर 25 मिलियन के स्तर से नीचे आई है।
  • वर्ष 2015 की तुलना में वर्ष 2016 के दौरान भारत में 90,000 कम नवजात शिशुओं की मृत्यु हुई।
  • कुल नवजात शिशुओं की मृत्यु वर्ष 2015 में 93000 (9.3 लाख) से घटकर वर्ष 2016 में 840000 (8.4 लाख) हो गई है।
  • एसआरएस आंकड़ों के अनुसार, नवजात बच्चे एवं बच्चियों की संख्या में अंतर निरंतर घटता जा रहा है।
  • नवजात बच्चियों एवं बच्चों की मृत्यु दर में अंतर घटकर अब 10 प्रतिशत से भी कम रह गया है।

संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=171251
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=67407