प्रश्न-आहार नामक अंतर्राष्ट्रीय खाद्य एवं आतिथ्य मेला 2016 का आयोजन कहां हुआ?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) अहमदाबाद (d) लखनऊ
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 15 मार्च, 2016 को केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्रीमती हरसिमरत कौर बादल ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान में 31वां आहार: अंतर्राष्ट्रीय खाद्य एवं आतिथ्य मेला 2016 का उद्घाटन किया।
- इस मेले का आयोजन 15 से 19 मार्च, 2016 के मध्य प्रगति मैदान, नई दिल्ली में किया गया। केंद्रीय बजट में भारत में उत्पादित और प्रसंस्कृत होने वाले खाद्य उत्पादों के बहु ब्रांड खुदरा में 100 प्रतिशत एफडीआई की अनुमति दे दी गयी है।
- इस क्षेत्र में 100 प्रतिशत एफडीआई से 2022 तक किसानों की आमदनी को दुगुना करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
- एक आकलन के अनुसार एक औसत भारतीय अपनी आमदनी का 40% हिस्सा खाद्य पदार्थों पर खर्च करता है जबकि इसमें से 10% को ही भारत में प्रसंस्कृत किया जाता है।
- वर्तमान में भारत में 42 मेगाफूड पार्क निर्माणाधीन हैं।
- भारत में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग के भविष्य को देखते हुए, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्रीमती बादल ने कहा, ‘वह भारत को विश्व के लिए खाद्य फैक्ट्री बनाने की इच्छा रखती हैं।’
- ज्ञातव्य है, खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय का वास्ता देश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों के विकास के लिए नीतियां तैयार करने और उनके क्रियान्वयन से है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=137944
http://pib.nic.in/newsite/hindirelease.aspx?relid=46648
http://www.business-standard.com/article/news-ians/fdi-in-food-processing-will-double-farmer-incomes-by-2022-badal-116031500725_1.html
http://aaharfoodexpo.com/2016/03/16/aahar-international-2016-inaugurated-by-smt-harsimrat-kaur-badal/