प्रश्न-30 मार्च, 2021 को किसे वर्ष 2020 के 30वें सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया ?
(a) डॉ. के. शिवा रेड्डी
(b) डॉ. शरणकुमार लिम्बाले
(c) ममता कालिया
(d) वासदेव मोही
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 30 मार्च, 2021 को प्रसिद्ध मराठी लेखक डॉ. शरणकुमार लिम्बाले को वर्ष 2020 के 30वें सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया।
- उन्हें यह सम्मान उनके मराठी उपन्यास ‘सनातन’ के लिए दिया जाएगा।
- इस पुस्तक का प्रकाशन वर्ष 2018 में हुआ था।
- इस पुस्तक में दलित संघर्ष के महत्वपूर्ण सामाजिक और ऐतिहासिक दस्तावेजों का संग्रह है।
- इससे पूर्व 29वां सरस्वती सम्मान, 2019 प्रसिद्ध सिंधी साहित्यकार वासदेव मोही को उनके कहानी संग्रह ‘चेकबुक’ के लिए दिया गया था।
- ज्ञातव्य है कि वर्ष 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा सरस्वती सम्मान की स्थापना की गई थी।
- यह सम्मान प्रतिवर्ष संविधान की 8वीं अनुसूची में वर्णित किसी भी भारतीय भाषा में पिछले 10 वर्ष में प्रकाशित भारतीय लेखकों की उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को प्रदान किया जाता है।
- इस पुरस्कार के तहत प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह और 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।
लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://cutt.ly/UcwbDvv