प्रश्न-4 मार्च‚ 2021 को के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा दिया जाने वाला प्रतिष्ठित 30वां बिहारी पुरस्कार किसे प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) मोहनकृष्ण बोहरा
(b) विजय वर्मा
(c) मनीषा कुलश्रेष्ठ
(d) भगवती लाल व्यास
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य
- 4 मार्च‚ 2021 को के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा 30वें बिहारी पुरस्कार‚ 2020 की घोषणा की गई।
- इस वर्ष यह पुरस्कार मोहनकृष्ण बोहरा को प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
- उन्हें यह पुरस्कार उनकी आलोचना की हिंदी पुस्तक ‘तस्लीमा: संघर्ष और साहित्य’ के लिए दिया जाएगा।
- यह पुस्तक वर्ष 2016 में प्रकाशित हुई थी।
- इस पुरस्कार के तहत उन्हें 2.5 लाख रुपये‚ प्रतीक चिन्ह और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा।
- यह पुरस्कार वर्ष 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा प्रारंभ किया गया था।
- जिसे प्रतिवर्ष विगत 10 वर्षों में प्रकाशित हिंदी/राजस्थानी कृति के लिए राजस्थानी लेखक को प्रदान किया जाता है।
- ज्ञातव्य है कि वर्ष 2019 का 29वां बिहारी पुरस्कार डॉ. आईदान सिंह को प्रदान किया गया था।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
http://newsonair.com/News?title=Bihari-Puraskar-2020-to-be-awarded-to-Mohankrishna-Bohara&id=411099