29वां दिव्य कला मेला-2026

प्रश्न – 13-21 फरवरी,2026 के मध्य 29वां दिव्य कला मेला-2026 कहां आयोजित किया जा रहा है?
(a) वाराणसी (b) इंदौर
(c) चंडीगढ़ (d) नागपुर
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 13-21 फरवरी,2026 के मध्य 29वां दिव्य कला मेला-2026 चंडीगढ़ में आयोजित किया जा रहा है।
  • इस मेले ने दिव्यांगजनों को हस्तशिल्प, गृह सज्जा, वस्त्र और अन्य रचनात्मक उत्पादों को प्रदर्शित करने और बेचने का मंच प्रदान किया।
  • इसे सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के अधीन दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित किया गया था
  • केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने इस मेले का उद्घाटन किया।
  • 21 फरवरी, 2026 को, “दिव्य कला शक्ति” नाम की विशेष सांस्कृतिक प्रस्तुति दिव्यांग कलाकारों की असाधारण कलात्मक क्षमताओं का उत्सव मनाएगी।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2228181&reg=1&lang=1