26वीं महिला ग्रैंडमास्टर

प्रश्न – सरयू वेलपुला के संदर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
1. सरयू वेलपुला सेंट्रल सर्बिया की फर्स्ट लीग में 26वीं महिला ग्रैंडमास्टर (WGM) बनीं।
2. उन्होंने अपना अंतिम WGM नॉर्म अक्टूबर 2025 में इसी इवेंट में प्राप्त किया।
3. जुलाई 2023 में पोंटेवेद्रा मास्टर्स में उन्होंने एक ही इवेंट में WIM, WGM और IM—तीनों नॉर्म हासिल किए।
4. सरयू वेलपुला पूर्व राष्ट्रीय अंडर-13 गर्ल्स चैंपियन रही हैं।
नीचे दिए गए कूट का प्रयोग करते हुए सही उत्तर चुनिए:
(a) केवल 1 और 4
(b) केवल 1, 2 और 3
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) उपरोक्त सभी
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • सरयू वेलपुला फर्स्ट लीग ऑफ सेंट्रल सर्बिया में 26वीं महिला ग्रैंडमास्टर बनीं।
  • उन्होंने अक्टूबर, 2025 में इसी इवेंट में अपना अंतिम नॉर्म हासिल किया था।
  • पूर्व राष्ट्रीय अंडर-13 गर्ल्स चैंपियन ने जुलाई में पोंटेवेद्रा मास्टर्स 2023 में एक ही इवेंट में अपने पहले महिला इंटरनेशनल मास्टर (WIM), महिला ग्रैंडमास्टर (WGM) और इंटरनेशनल मास्टर (IM)-नॉर्म हासिल किए ।
  • तेलंगाना के वारंगल की इस खिलाड़ी ने सितंबर 2023 की FIDE रेटिंग सूची में 2300 का आंकड़ा पार कर लिया क्योंकि उन्हें 2386 की प्रकाशित रेटिंग मिली।
  • अपना पहला WGM-नॉर्म हासिल करने के दो साल से भी कम समय बाद, सरयू ने जुलाई 2025 में पेरिस IdF मास्टर्स में अपना दूसरा नॉर्म हासिल किया।
  • वर्तमान में उनकी सर्वोच्च रेटिंग 2443 है, इसका मतलब है कि वह अगली अंतर्राष्ट्रीय मास्टर बनने से बस दो IM-नॉर्म्स दूर हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.chessbase.in/news/Sarayu-Velpula-becomes-the-26th-Woman-Grandmaster-of-India

https://www.chessbase.in/news/Sarayu-Velpula-becomes-the-26th-Woman-Grandmaster-of-India?utm