26वां सरस्वती सम्मान-2016

Konkani author Mahabaleshwar Sail gets Saraswati Samman

प्रश्न-सरस्वती सम्मान से संबंधित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए-
(1) सरस्वती सम्मान की स्थापना वर्ष 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा की गई थी।
(2) 26वां सरस्वती सम्मान-2016 प्रसिद्ध कोंकणी साहित्यकार महाबलेश्वर सैल को प्रदत्त ।
(3) इसके तहत 7.50 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है।
(4) महाबलेश्वर सैल को उनके उपन्यास ‘चित्त चेते’ के लिए प्रदत्त।
निम्न में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं-

(a) केवल 1 तथा 2
(b) केवल 3 तथा 4
(c) सभी 1,2,3 तथा 4
(d) केवल 3 तथा 4
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 9 मार्च, 2017 को कोंकणी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार महाबलेश्वर सैल को वर्ष 2016 के 26वें सरस्वती सम्मान के लिए चुना गया।
  • उन्हें यह सम्मान उनके प्रसिद्ध उपन्यास ‘हावठण’ (Hawthan) के लिए दिया जाएगा।
  • यह उपन्यास वर्ष 2009 में प्रकाशित हुआ था।
  • पूर्व मुख्य न्यायाधीश ए.एस. आनंद के नेतृत्व वाली पुरस्कार चयन परिषद ने पुरस्कार के लिए ‘हावठण’ का चयन किया।
  • यह उपन्यास गोवा में तेजी से विलुप्त हो रहे मिट्टी के बर्तन बनाने वाले कुम्हार समुदाय की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है।
  • महाबलेश्वर को उनके लघु कथा संकलन ‘तरंगन’ के लिए वर्ष 1993 में साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि वर्ष 1991 में के.के. बिड़ला फाउंडेशन द्वारा सरस्वती सम्मान की स्थापना की गई थी।
  • यह सम्मान प्रति वर्ष संविधान की 8वीं अनुसूची में वर्णित किसी भी भारतीय भाषा में पिछले 10 वर्ष में प्रकाशित भारतीय लेखकों की उत्कृष्ट साहित्यिक कृति को प्रदान किया जाता है।
  • पुरस्कार के तहत प्रशस्ति-पत्र, स्मृति चिन्ह और 15 लाख रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।

संबंधित लिंक
http://www.ptinews.com/news/8485837_Konkani-author-Mahabaleshwar-Sail-gets-Saraswati-Samman.html
http://www.business-standard.com/article/pti-stories/konkani-author-mahabaleshwar-sail-gets-saraswati-samman-117030900808_1.html
https://khabar.ndtv.com/news/literature/konkani-author-mahabaleshwar-sail-gets-saraswati-samman-1668148
http://www.bhaskar.com/news/UT-DEL-HMU-NEW-MAT-latest-new-delhi-news-032502-2168637-NOR.html