25वीं राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप, 2025

प्रश्न – राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप, 2025 में पदक तालिका में शीर्ष स्थान किस देश ने प्राप्त किया?
(a) मलेशिया (b) नाइजीरिया
(c) भारत (d) ऑस्ट्रेलिया
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 अगस्त से 30 अगस्त, 2025 तक 25वीं राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप, 2025 का आयोजन गुजरात के अहमदाबाद में किया गया।
  • इस प्रतियोगिता का आयोजन राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन महासंघ (CWF) द्वारा किया गया था।
  • इसमें 31 देशों के 300 से अधिक भारोत्तोलकों ने भाग लिया।
  • इस प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में भारत ने 4 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य सहित कुल 13 पदक जीते और पदक तालिका में शीर्ष स्थान पर रहा।
  • पदक तालिका में मलेशिया, नाइजीरिया और ऑस्ट्रेलिया क्रमशः दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहे।
    ० राष्ट्रमंडल भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2025 में भारतीय स्वर्ण पदक विजेता –
    . अजित नारायण (पुरुष 71 किग्रा.) – स्वर्ण पदक
    . अजया बाबू वल्लूरी (पुरुष 79 किग्रा.) – स्वर्ण पदक
    . मीराबाई चानू (महिला 48 किग्रा.) – स्वर्ण पदक

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/gurpreet-singh-leads-india-to-team-gold-in-25m-centre-fire-at-asian-shooting-championships