प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- भारत रंग महोत्सव (बीआरएम) के 25वें संस्करण का आयोजन 27 जनवरी – 20 फरवरी 2026 तक किया जाएगा
- विश्व के इस सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय रंगमंच उत्सव का आयोजन राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय (एनएसडी) द्वारा किया जाएगा
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 27 जनवरी से 20 फरवरी 2026 तक भारत रंग महोत्सव (बीआरएम) के 25वें संस्करण का आयोजन किया जाएगा
- इस ऐतिहासिक संस्करण के तहत भारत रंग महोत्सव देशभर के 40 स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।
- इसके साथ ही सातों महाद्वीपों के कम-से-कम एक-एक देश की नाट्य प्रस्तुतियां भी इसमें शामिल होंगी
- महोत्सव के दौरान कुल 277 भारतीय प्रस्तुतियां (जिनमें 136 चयनित नाटक और आमंत्रित प्रस्तुतियां शामिल हैं) और 12 अंतर्राष्ट्रीय प्रस्तुतियां दिखाई जाएंगी।
- ये प्रस्तुतियां 228 भारतीय और विदेशी भाषाओं एवं बोलियों में होंगी, जो भाषाई विविधता के मामले में भारत रंग महोत्सव को दुनिया का सबसे बड़ा थिएटर फेस्टिवल बनाती हैं।
- इसमें पहली बार लद्दाख, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप, दमन और दीव, आइजोल (मिजोरम), तुरा (मेघालय), नगांव (असम), मंडी (हिमाचल प्रदेश) और रोहतक (हरियाणा) जैसे नए केंद्रों को जोड़ा गया है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2217370®=3&lang=2