24वां दिव्य कला मेला, 2025

प्रश्न – हाल ही में 24वां दिव्य कला मेला, 2025 कहां आयोजित किया जा रहा है?
(a) नई दिल्ली (b) जम्मू
(c) जयपुर (d) प्रयागराज
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 14-24 फरवरी, 2025 तक 24वां दिव्य कला मेला, 2025 जम्मू के गुलशन ग्राउंड में आयोजित किया जा रहा है
  • इसे केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के तत्वाधान में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग (डीईपीडब्ल्यूडी), राष्ट्रीय दिव्यांगजन वित्त और विकास निगम (एनडीएफडीसी) के सहयोग से आयोजित किया गया है
  • केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया
  • इस अनूठे और जीवंत कला मेले के आयोजन का उद्देश्य देश भर के दिव्यांग उद्यमियों और कारीगरों के हस्तनिर्मित उत्पादों, कौशल और शिल्प कला को प्रदर्शित करना है।
  • यह मेला आर्थिक सशक्तीकरण का भव्य मंच होगा, जो इसमें पहुंचने वालों को विभिन्न राज्यों के समृद्ध और बहु विविध उत्पादों को देखने- खरीदने का अवसर प्रदान करेगा।
  • दिव्य कला मेले में हस्तशिल्प, हथकरघा, कढ़ाई युक्त कपड़े, पैकेट बंद खाद्य पदार्थ, पर्यावरण अनुकूल उत्पाद, आभूषण और अन्य अनूठी सामग्रियां उपलब्ध होंगी।
  • इसमें निम्नलिखित श्रेणियों के उत्पाद शामिल हैं:
    • गृह साज-सज्जा और जीवन शैली
    • वस्त्र एवं परिधान
    • लेखन से संबंधित सामग्री और पर्यावरण अनुकूल उत्पाद
    • पैकेटबंद और ऑर्गेनिक खाद्य पदार्थ
    • खिलौने और उपहार
    • निजी उपयोग वस्तुएं, आभूषण और पर्स व बैग इत्यादि

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2102844