प्रश्न-24वें ग्रीष्मकालीन डेफलिम्पिक्स‚ 2021के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 1-15मई‚ 2022 तक इसका आयोजन कैक्सिअस डो सुल‚ ब्राजील में हुआ।
(b) इसमें 64 भारतीय एथलीटों ने भागीदारी की।
(c) अमेरिका कुल 138 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
(d) भारत ने कुल 17 पदक जीते और वह पदक तालिका में 9वें स्थान पर रहा।
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 1-15 मई‚ 2022 के मध्य 24वां ग्रीष्मकालीन डेफलिम्पिक्स‚ 2021 कैक्सिअस डो सुल (Caxias do sul), ब्राजील में आयोजित हुआ।
- इसमें 71देशों के 2349 एथलीटों ने भाग लिया।
- इस डेफलिम्पिक्स में 64भारतीय एथलीटों ने भागीदारी की‚ जिसमें 38पुरुष और 26 महिला एथलीट शामिल हैं।
- ब्राजील की प्रथम महिला मिशेल बोल्सोनारो ने डेफलिम्पिक्स‚ 2021 का उद्घाटन किया।
- आदर्श वाक्य (Motto) -‘खेल हमारे दिलों से आता है’ (Sports comes from the our hearts)
- शुभंकर (Mascot) – ‘रिंग-टेल्ड कीटो-नीनो’
- रिंग-टेल्ड कीटो-नीनो का अर्थ है -अनमोल‚ प्रशंसा के योग्य‚ हंसमुख‚ खुश‚ बहुत भाग्यशाली और शुभ।
- 24वें डेफलिम्पिक्स में भारत ने कुल 17पदक (8 स्वर्ण 1 रजत और 8कांस्य) जीते और पदक तालिका में 9वें स्थान पर रहा।
- पदक तालिका में शीर्ष पांच देश-

भारत द्वारा विजित पदक – (स्वर्ण पदक)

भारत द्वारा विजित पदक (रजत एवं कांस्य)

- इस डेफलिम्पिक्स में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली आदित्या यादव ने अपनी जोड़ीदार जर्लिन जयराचगमन के साथ बैडमिंटन की महिला युगल स्पर्धा (बैंडमिंटन टीम स्पर्धा) के फाइनल में जीत हासिल कर स्वर्ण पदक जीता
- इस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीत हासिल करने वाली पहली यह भारतीय हैं।
- अभी तक भारत डेफलिम्पिक्स में टीम स्पर्धा में कोई पदक नही जीत सका था।
- दीक्षा डागर ने अमेरिका की एशलिन ग्रेस जॉनसन को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता।
- इससे पूर्व दीक्षा ने 2017 में तुर्की के सैमसन में आयोजित डेफलिम्पिक्स में रजत पदक जीता था।
- दीक्षा ओलंपिक और डेफलिम्पिक्स में भाग लेने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर है।
- उन्होंने टोक्यो ओलंपिक‚ 2020 में भी भाग लिया था।
- उल्लेखनीय है कि यह पहला अवसर है जब डेफलिम्पिक्स का आयोजन लैटिन अमेरिकी देश में किया गया।
- इससे पहले यह वर्ष 1989 में क्राइस्ट चर्च‚ न्यूजीलैंड और वर्ष 2005 में मेलबर्न‚ ऑस्ट्रेलिया में आयोजित किया गया था।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.deaflympics2021.com/wp-content/uploads/2022/05/Final-Results-ARM.pdf