प्रश्न – 8-11 अक्टूबर ,2025 के मध्य 23वां भारत टेलीकॉम – 2025 कहाँ आयोजित किया गया ?
(a) मुंबई (b) हैदराबाद
(c) नई दिल्ली (d) जयपुर
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 8-11 अक्टूबर ,2025 के मध्य 23वां भारत टेलीकॉम 2025 नई दिल्ली में आयोजित किया गया
- इसे दूरसंचार उपकरण एवं सेवा निर्यात संवर्धन परिषद (TEPC) द्वारा आयोजित किया गया
- इसमें 30 से अधिक देशों के 70 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया। यहां 60 से अधिक भारतीय दूरसंचार कंपनियों ने TEPC द्वारा स्थापित आत्मनिर्भर भारत पवेलियन में अपने अत्याधुनिक उत्पादों और क्षमताओं का प्रदर्शन किया।
- यह आयोजन दुनिया भर के संभावित खरीदारों और हितधारकों के लिए भारत के बढ़ते दूरसंचार इको-सिस्टम का अन्वेषण करने हेतु एक गतिशील मंच के रूप में कार्य कर रहा है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2176957