प्रश्न -जनवरी, 2025 में 23वां दिव्य कला मेला, 2025 कहां आयोजित किया जा रहा है?
(a) इंदौर (b) जोधपुर
(c) वडोदरा (d) वाराणसी
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9-19 जनवरी, 2025 के मध्य 23वां दिव्य कला मेला, 2025 अकोटा स्टेडियम ,वडोदरा ,गुजरात में आयोजित किया जा रहा है
- इसे सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
- इस मेले में जम्मू एवं कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों सहित देश भर के दिव्यांग कारीगरों व उद्यमियों के उत्कृष्ट कौशल तथा उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है।
- यह पहल दिव्यांगजनों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया एक अनूठा कदम है, जो उन्हें अपने कौशल एवं उत्पादों के विपणन और प्रदर्शन हेतु एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करता है।
- इस मेले में 20 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 100 दिव्यांग कारीगर, शिल्पकार और उद्यमी भाग ले रहे हैं।
- यह मेला दिव्यांग कारीगरों द्वारा बनाए गए उत्पादों के लिए एक राष्ट्रीय मंच प्रदान करके ‘वोकल फॉर लोकल’ की अवधारणा को बढ़ावा देने के एक शक्तिशाली माध्यम के रूप में कार्य करता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…