प्रश्न – खान क्वेस्ट-2025 से सम्बन्धित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1. यह एक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास है
2. इसका आयोजन 14 से 28 जून 2025 तक मंगोलिया के उलानबटार में किया जा रहा है
उपर्युक्त कथनों में से कौन – सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 14 से 28 जून 2025 तक बहुराष्ट्रीय सैन्य अभ्यास खान क्वेस्ट का 22वां संस्करण मंगोलिया के उलानबटार में किया जा रहा है
- यह अभ्यास विश्व भर के सैन्य बलों को परस्पर सहयोग करने और अपनी शांति स्थापना क्षमताओं को बढ़ाने के लिए किया जाता है
- उद्देश्य – बहुराष्ट्रीय वातावरण में प्रचालन करते हुए भारतीय सशस्त्र बलों को शांति अभियानों के लिए तैयार करना
- इसका पिछला संस्करण मंगोलिया में 27 जुलाई से 9 अगस्त 2024 तक आयोजित किया गया था ।
- इसमें भाग लेने वालों में भारतीय सेना के 40 कर्मियों वाले दल में मुख्य रूप से कुमाऊं रेजिमेंट की एक बटालियन के सैनिक तथा अन्य सेनाओं के कर्मी शामिल हैं।
- इस दल में एक महिला अधिकारी तथा दो महिला सैनिक भी शामिल हैं।
- अभ्यास में उच्च स्तर की शारीरिक फिटनेस, संयुक्त योजना और संयुक्त सामरिक अभ्यास पर ध्यान केंद्रित किया गया ।
- अभ्यास के दौरान किए जाने वाले सामरिक अभ्यासों में अपरिवर्ती और गतिशील चेक प्वाइंटों की स्थापना, घेराबंदी और तलाशी अभियान, गश्त, शत्रु क्षेत्रों से नागरिकों की निकासी, काउंटर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस ड्रिल, युद्ध सम्बन्धित प्राथमिक उपचार और हताहतों की निकासी आदि शामिल है ।
- यह अभ्यास पहली बार वर्ष 2003 में संयुक्त राज्य अमेरिका और मंगोलियाई सशस्त्र बलों के बीच एक द्विपक्षीय कार्यक्रम के रूप में आरंभ हुआ था।
- इसके बाद, वर्ष 2006 से यह अभ्यास बहुराष्ट्रीय शांति स्थापना अभ्यास में परिवर्तित हो गया
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.hindimilap.com/indian-military-contingent-reached-mongolia-for-khaan-quest-exercise/