20वां अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक जप समारोह

प्रश्न – 2-13 दिसंबर, 2025 के मध्य 20वां अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक जप समारोह कहां आयोजित होगा?
(a) नई दिल्ली (b) सारनाथ
(c) बोधगया (d) लुम्बिनी
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 2-13 दिसंबर, 2025 के मध्य बिहार के बोधगया स्थित महाबोधि मंदिर में 20वें वार्षिक अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक जप समारोह का आयोजन किया जाएगा
  • भारत भर के सत्रह बौद्ध संगठन पहली बार इस समारोह का सामूहिक आयोजन करने के लिए एक साथ आए हैं।
  • यह समारोह वर्ष 2006 से प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है
  • यह वार्षिक समारोह अपनी तरह का सबसे बड़ा थेरवाद बौद्ध समागम है, जिसमें दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों से हज़ारों भिक्षु और श्रद्धालु आते हैं।
  • इस वर्ष, 15,000 से ज़्यादा भारतीय भिक्षुओं और आम लोगों के साथ-साथ अमेरिका, बांग्लादेश, कंबोडिया, लाओस पीडीआर, इंडोनेशिया, नेपाल, म्यांमार, थाईलैंड, श्रीलंका और वियतनाम से अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों के भी इसमें शामिल होने की उम्मीद है।
  • इस वर्ष के आयोजन का नेतृत्व करने वाली मुख्य समिति, अंतर्राष्ट्रीय त्रिपिटक जप समिति (आईटीसीसी), के प्रमुख महाबोधि अंतर्राष्ट्रीय ध्यान केंद्र, लद्दाख के परम पूज्य संघसेना महाथेरो हैं।
  • इस उत्सव को बैंगलोर की महाबोधि सोसाइटी सहित कई बौद्ध संगठनों द्वारा समर्थन दिया जा रहा है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2190676