2जी इथेनॉल संयंत्र

प्रश्न – 10 अगस्त, 2022 को प्रधानमंत्री द्वारा पानीपत, हरियाणा में स्थापित 2 जी इथेनॉल संयंत्र राष्ट्र को समर्पित किया गया। इस संयंत्र के संबंध में विकल्‍प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) प्रधानमंत्री ने इस संयंत्र को विश्व जैव ईंधन दिवस के अवसर पर राष्ट्र को समर्पित किया।
(b) इस संयंत्र का निर्माण इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा किया गया है।
(c) इस संयंत्र की अनुमानित निर्माण लागत राशि 900 करोड़ रुपये है।
(d) इस संयंत्र से प्रतिवर्ष लगभग 3 करोड़ लीटर इथेनॉल का उत्‍पादन होगा।
उत्तर – (c)
संबंधित तथ्य –

  • 10 अगस्त, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व जैव ईंधन दिवस के अवसर पर वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्यम से पानीपत, हरियाणा में स्थापित दूसरी पीढ़ी के (2 जी) इथेनॉल संयंत्र को राष्ट्र को समर्पित किया।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1850047