प्रश्न – 17वे द्विवार्षिक त्रिपक्षीय अभ्यास ‘दोस्ती’-2026 से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- यह भारतीय तटरक्षक बल, श्रीलंका तटरक्षक बल और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल द्वारा आयोजित 17वां त्रिपक्षीय अभ्यास है
- इसका आयोजन 16-19 जनवरी,2026 के मध्य माले ,मालदीव में किया गया
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 16-19 जनवरी, 2026 के मध्य भारतीय तटरक्षक बल, श्रीलंका तटरक्षक बल और मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल द्वारा आयोजित 17वां त्रिपक्षीय अभ्यास ‘दोस्ती’-2026 माले ,मालदीव में किया गया
- यह तीनों देशों के तटरक्षकों के बीच द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है।
- इस अभ्यास की मेज़बानी मालदीव नेशनल डिफेन्स फ़ोर्स (MNDF) ने की
- इस अभ्यास का उद्देश्य तीनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग को और सुदृढ़ करना, परस्पर संचालन क्षमता (इंटरऑपरेबिलिटी) बढ़ाना, समुद्री अभियानों में सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करना तथा समुद्री क्षेत्र में उभरती चुनौतियों की पहचान करना है।
- यह अभ्यास वर्ष 1991 में भारत और मालदीव के बीच शुरू हुआ था जिसमे , श्रीलंका बाद में शामिल हुआ
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.indiandefensenews.in/2026/01/17th-edition-of-india-maldives-sri.html?