प्रश्न – – निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए —
- आईसीएटी ने 26 अगस्त, 2026 को 15 मीटर लंबी मल्टी-एक्सल स्लीपर बस के लिए अपना पहला अनुपालन प्रमाण-पत्र जारी किया।
- यह प्रमाण-पत्र सिनाटी ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड को AIS-119 और AIS-153 के अंतर्गत प्रदान किया गया।
- बस के पूर्ण स्लीपर संस्करण में 42 बर्थ तथा हाइब्रिड स्लीपर संस्करण में 21 बर्थ और 42 सीटों की क्षमता है।
- AIS-119 मुख्यतः स्लीपर कोचों की विशिष्ट सुरक्षा आवश्यकताओं से संबंधित है, जबकि AIS-153 बस-बॉडी निर्माण और अनुमोदन से संबंधित है।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-से सही हैं?
(a) केवल 1 और 2
(b) केवल 1, 2 और 3
(c) केवल 2, 3 और 4
(d) 1, 2, 3 और 4
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 अगस्त, 2026 को मानेसर स्थित इंटरनेशनल सेंटर फॉर ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी (आईसीएटी) ने 15-मीटर लंबी मल्टी-एक्सल स्लीपर बस के लिए अपना पहला अनुपालन प्रमाण-पत्र जारी किया।
- यह प्रमाण-पत्र सिनाटी ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड को केंद्रीय मोटर वाहन नियम (CMVR) के लागू प्रावधानों तथा ऑटोमोटिव उद्योग मानक AIS-119 और AIS-153 के अंतर्गत प्रदान किया गया।
- आईसीएटी के निदेशक सौरभ दलेला ने कंपनी के प्रबंध निदेशक नरेश कुमार यादव को प्रमाण-पत्र सौंपा।
- इसे भारतीय यात्री परिवहन क्षेत्र में स्वीकार्य सबसे लंबी बस-बॉडी संरचनाओं में से एक के परीक्षण एवं प्रमाणन की दिशा में महत्त्वपूर्ण उपलब्धि माना गया है।
- लंबी दूरी की यात्रा के लिए विकसित इस बस में संरचनात्मक मजबूती, अग्नि एवं आपातकालीन सुरक्षा, यात्रियों की सुविधाजनक आवाजाही और यात्रा के दौरान आराम पर विशेष ध्यान दिया गया है।
- बस के पूर्ण स्लीपर संस्करण में 42 बर्थ, जबकि हाइब्रिड स्लीपर संस्करण में 21 बर्थ और 42 सीटों की क्षमता है।
- वाहन का परीक्षण सुरक्षा, संरचनात्मक मजबूती, यात्रियों के बैठने एवं सोने की व्यवस्था और आराम से संबंधित निर्धारित तकनीकी एवं विनियामक आवश्यकताओं के आधार पर किया गया।
- AIS-119 बस-बॉडी निर्माण और अनुमोदन से संबंधित आवश्यकताएँ निर्धारित करता है, जबकि AIS-153 स्लीपर कोचों की विशिष्ट सुरक्षा एवं संरचनात्मक आवश्यकताओं से संबद्ध है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleaseDetail.aspx?PRID=2303487®=6&lang=1