15वां द्विवार्षिक त्रिपक्षीय अभ्यास ‘दोस्ती’-2021

प्रश्न-20-24 नवंबर‚ 2021 के मध्य किन देशों के बीच 15वां द्विवार्षिक त्रिपक्षीय अभ्यास ‘दोस्ती’-2021 संपन्न हुआ?
(a) भारत‚ मालदीव एवं मलेशिया
(b) भारत‚ मालदीव एवं श्रीलंका
(c) भारत‚ श्रीलंका एवं थाईलैंड
(d) भारत‚ मालदीव एवं इंडोनेशिया
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • 20-24 नवंबर‚ 2021 के मध्य भारत‚ मालदीव और श्रीलंका के मध्य 15वें द्विवार्षिक त्रिपक्षीय अभ्यास दोस्ती का आयोजन मालदीव में किया गया।
  • यह अभ्यास शांतिपूर्ण और स्थिर हिंद महासागर क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय सुरक्षा गठन के हिस्से के रूप में किया जाता है।
  • यह तीनों देशों के तटरक्षकों के बीच द्विवार्षिक रूप से आयोजित किया जाता है।
  • इसका उद्देश्य तीनों देशों के बीच रिश्तों को मजबूत करना‚ आपसी परिचालन क्षमता को बढ़ाना और अंतर-संचालन का अभ्यास करना और तटरक्षकों के बीच सहयोग का निर्माण करना है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.firstpost.com/india/five-day-biennial-trilateral-exercise-dosti-between-maldives-india-and-sri-lanka-concludes-today-10160491.html