प्रश्न-21-22 नवंबर, 2020 के मध्य 15 वां जी-20 शिखर सम्मेलन वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संपन्न हुई। इससे संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
(i) इस शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता सऊदी अरब द्वारा की गई।
(ii) इस सम्मेलन का मुख्य विषय (Theme) सभी के लिए 21वीं सदी के अवसरों का एसहास था।
(iii) भारत वर्ष 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (i) एवं (iii)
(b) केवल (i) एवं (ii)
(c) केवल (ii) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य
- 21-22 नवंबर, 2020 के मध्य 15वां जी-20 शिखर सम्मेलन, 2020 वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संपन्न हुआ।
- इस शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता सऊदी अरब द्वारा की गई।
- इसका मुख्य विषय था-‘‘सभी के लिए 21वीं सदी के अवसरों का एहसास’ (Realizing the Opportunities of the 21st Century for All)।
- ज्ञातव्य है कि इसका 14वां शिखर सम्मेलन 28-29 जून, 2019 के मध्य ओसाका, जापान में संपन्न हुआ था।
- इस सम्मेलन के दूसरे दिन के कार्यक्रम में एक समावेशी, टिकाऊ और लचीला भविष्य बनाने पर एक सत्र तथा ग्रह की सुरक्षा पर एक साइड ईवेंट आयोजित किया गया था।
- प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने इस शिखर सम्मेलन में भाग लिया।
- उन्होंने अपने संबोधन में सतत विकास लक्ष्यों के लिए 2030 एजेंडा के महत्व को रेखांकित किया जिसका उद्देश्य ‘किसी को भी पीछे नहीं छोड़ना’ है।
- ‘ग्रह की सुरक्षा’ पर एक साइड ईवेंट में रिकॉर्ड किए गए संदेश में उन्होंने जलवायु परिवर्तन से एकीकृत, व्यापक और समग्र तरीके से लड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया।
- शिखर सम्मेलन के अंत में, एक जी-20 लीडर्स घोषणापत्र जारी किया गया था।
- जिसमें मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए समन्वित वैश्विक कार्रवाई, एकजुटता तथा बहुपक्षीय सहयोग के लिए और सभी के लिए 21वीं सदी के अवसरों का एहसास कराने के लिए लोगों को सशक्त बनाने, ग्रह की सुरक्षा करने और नए मोर्चे को आकार देने का आह्वान किया गया।
- उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 में यह शिखर सम्मेलन इटली की अध्यक्षता में, वर्ष 2022 में इंडोनेशिया की अध्यक्षता में आयोजित होगा।
- भारत वर्ष 2023 में जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
- वर्ष 2024 में ब्राजील जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा।
- जी-20 के बारे में
- यह आर्थिक एवं वित्तीय व्यवस्था से संबंधित मामलों एवं परामर्श का एक महत्वपूर्ण मंच है।
- इसमें 19 देश तथा यूरोपीय संघ शामिल हैं।
- इसकी स्थापना पूर्व एशियाई वित्तीय संकट के बाद वर्ष 1999 में हुई थी।
- जी-20 सदस्य वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 80 प्रतिशत, वैश्विक व्यापार का लगभग 75 प्रतिशत और विश्व की लगभग 2/3 आबादी का प्रतिनिधित्व करता है।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://sdg.iisd.org/events/g20-leaders-summit-2020/
https://ec.europa.eu/commission/presscorner/detail/en/IP_20_2189