14वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन‚ 2022

प्रश्न-हाल ही में संपन्न 14वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. यह सम्मेलन 23-24 जून‚ 2022 के मध्य चीन की मेजबानी में वर्चुअली आयोजित हुआ।
  2. सम्मेलन का मुख्य विषय- ‘वैश्विक विकास के नए दौर के लिए उच्च गुणवत्ता की ब्रिक्स भागीदारी को बढ़ावा’ था।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल (1)
    (b) केवल (2)
    (c) (1) एवं (2) दोनों
    (d) उपर्युक्त सभी
    उत्तर—(c)
    संबंधित तथ्य
  • 23-24 जून‚ 2022 के मध्य 14वां ब्रिक्स सम्मेलन (14 th BRICS Summit) चीन की मेजबानी में वर्चुअली आयोजित किया गया।
  • वर्ष 2011 और 2017 के बाद यह तीसरा अवसर रहा‚ जब चीन ने मेजबानी की।
  • चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने इस सम्मेलन की अध्यक्षता की।
  • इस शिखर सम्मेलन का मुख्य विषय- ‘वैश्विक विकास के नए दौर के लिए उच्च गुणवत्ता की ब्रिक्स भागीदारी को बढ़ावा’ (Foster High-quality BRICS Partnership, usher in a New Era for Global Developement)
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली इस सम्मेलन में भाग लिया।
  • इस सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के नेताओं ने राजनीतिक‚ आर्थिक‚ सांस्कृतिक और मानवीय सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की।
  • ब्रिक्स घोषणा पत्र में कहा गया है कि ब्रिक्स उच्चस्तरीय संवाद‚ कोविड महामारी के खिलाफ संघर्ष‚ डिजिटल क्रांति‚ उद्योगों और आपूर्ति ऋंखला में स्थिरता तथा कार्बन की मात्रा कम रखने जैसे मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने का अवसर है।
  • ब्रिक्स के बारे में
  • गौरतलब है कि ब्रिक (BRIC) शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम गोल्डमैन साक्स द्वारा वर्ष 2001 में आगामी अर्ध-शताब्दी में वैश्विक आर्थिक प्रवृत्तियों के अध्ययन के संदर्भ में अपने वैश्विक आर्थिक पत्र ‘द वर्ल्ड नीड्‌स बेटर इकोनॉमिक ब्रिक्स’ (The world Needs Better Economic BRICs) में किय था।
  • प्रारंभ में इस समूह में भारत‚ ब्राजील‚ रूस एवं चीन ही शामिल थे।
  • वर्ष 2010 में दक्षिण अफ्रीका को भी सम्मिलित करने पर सहमति बनी थी।
  • परिणामस्वरूप दक्षिण अफ्रीका वर्ष 2011 में सान्या (चीन) में आयोजित तीसरे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में शामिल हुआ।
  • जिससे ब्रिक (BRIC) से ब्रिक्स (BRICS) बना।
  • ब्रिक्स पांच प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं का समूह है‚ जहां विश्वभर की लगभग 41प्रतिशत आबादी रहती है‚ जहां विश्व का सकल घरेलू उत्पाद लगभग 24 प्रतिशत है।
  • 15 वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन वर्ष 2023 में दक्षिण अफ्रीका की अध्यक्षता में होगा।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1836853