प्रश्न- 22 – 24 अक्टूबर, 2026 के मध्य 14वां ‘इंडिया केम-2026 का आयोजन कहां किया जाएगा ?
(a) नई दिल्ली (b) मुंबई
(c) जयपुर (d) हैदराबाद
उत्तर- (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 22 – 24 अक्टूबर, 2026 के मध्य 14वां ‘इंडिया केम+2026 का आयोजन मुंबई में किया जाएगा
- इसका मुख्य विषय- Advantage BHARATQ: An Emerging Golobal Chemi Cals Hub’ है.
- इस कार्यक्रम का आयोजन रसायन और पेट्रोरसायन विभाग द्वारा फेडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (फिक्की) के साथ मिलकर किया जाएगा
- हर दो साल में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के 14वें संस्करण में एक अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी और सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।
- इसमें उद्योग जगत के प्रतिनिधि, नीति निर्माता, निवेशक, शोधकर्ता और अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागियों सहित रसायन और पेट्रोरसायन क्षेत्र के प्रमुख हितधारक शामिल होंगे।
- इस कार्यक्रम में कृषि रसायनों, पेट्रो रसायनों, विशिष्ट रसायनों के साथ+साथ बुनियादी ढांचे, पर्यावरण से जुड़े मुद्दों और प्रोसेस, प्लांट व मशीनरी पर क्षेत्र विशिष्ट सम्मेलन होंगे।
- इसके अलावा भारत+अमेरिका, भारत+यूरोपीय संघ, भारत+रूस और भारत+जापान के बीच क्षेत्र+विशिष्ट मंच भी आयोजित किए जाएंगे।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.eoibaghdad.gov.in/page/india-chem-2026
https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2319421&lang=1®=3