प्रश्न – 25 जुलाई ,2025 को 14वां अंतर्राष्ट्रीय विरासत पर्यटन सम्मेलन-2025 कहाँ आयोजित किया गया ?
(a) जयपुर (b) जोधपुर
(c) वडोदरा (d) नई दिल्ली
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 जुलाई ,2025 को 14वां अंतर्राष्ट्रीय विरासत पर्यटन सम्मेलन(14th International Heritage Tourism Conclave )-2025 वडोदरा ,गुजरात में आयोजित किया गया
- इसका आयोजन पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (पीएचडीसीसीआई) द्वारा केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय, गुजरात पर्यटन, दिल्ली पर्यटन, इंडिगो और आईआरसीटीसी के सहयोग से किया गया था
- इस सम्मेलन का मुख्य विषय – “ख़्याल विरासत का” था
- यह सम्मेलन विरासत-आधारित पर्यटन के क्षेत्र में संवाद, कार्रवाई और वकालत के लिए एक जीवंत मंच के रूप में काम किया।
- इस सम्मेलन में नीति निर्माताओं, गणमान्य हस्तियों, राजनयिकों, संरक्षण वास्तुकारों, पर्यटन पेशेवरों, खाद्य इतिहासकारों और सांस्कृतिक संरक्षकों की एक प्रतिष्ठित सभा आयोजित की गई
- जिसमें आर्थिक पुनरुद्धार, सामुदायिक विकास और सांस्कृतिक निरंतरता के लिए भारत की समृद्ध विरासत का लाभ उठाने पर विचार-विमर्श किया गया।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…