प्रश्न – हाल ही में देश में कब 13वां पासपोर्ट सेवा दिवस कब मनाया गया?
(a) 24 जून
(b) 20 जून
(c) 18 जून
(d) 30 जून
उत्तर – (a)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 24 जून‚ 2025 को देश में 13वां पासपोर्ट सेवा दिवस मनाया गया।
- उल्लेखनीय है कि 24 जून‚ 1967 को पासपोर्ट अधिनियमन की स्मृति में यह दिवस मनाया गया।
- इसका उद्देश्य नागरिकों पर अनुपालन बोझ को कम करके पासपोर्ट नियमों एवं प्रक्रियाओं को सरल बनाना।
- इस दिवस के अवसर पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पर पूरे भारत में पासपोर्ट सेवा कार्यक्रम 2.0, ई-पासपोर्ट रोलआउट की घोषणा की
- ये सिस्टम उन्नत और अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग करेगा।
- वैश्विक ‘पीएसपी वी 2.0’ का पायलट परीक्षण अभी प्रगति में है और इसे चरणबद्ध तरीके से सभी भारतीय दूतावासों और वाणिज्य दूतावासों में लागू किया जाएगा।
- इसके अलावा, ई-पासपोर्ट पुलिस ऐप के लॉन्च से उन 25 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में पुलिस वेरिफिकेशन की समयसीमा घटकर 5-7 दिनों तक आ गई है, जहां ये ऐप लागू किया गया है।
- उल्लेखनीय है कि अप्रैल, 2025 में कुशीनगर में 450वां पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) खोला गया है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…