11वां सांडा विश्व कप, 2026

प्रश्न – 11वें सांडा विश्व कप, 2026 के संबंध में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए –

  1. भारत ने 11वें सांडा विश्व कप, 2026 में 2 स्वर्ण पदक जीते।
  2. भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल 5 पदक जीते।
  3. भारत पदक तालिका में दूसरे स्थान पर रहा।
    उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 और 2
    (b) केवल 2 और 3
    (c) केवल 1 और 3
    (d) 1, 2 और 3
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 11 से 16 मई, 2026 तक 11वां सांडा विश्व कप चीन के मकाऊ मेंआयोजित किया गया।
  • अंतर्राष्ट्रीय वुशु महासंघ (आईडब्ल्यूयूएफ) द्वारा आयोजित इस आयोजन में दुनिया के शीर्ष सांडा पहलवानों ने भाग लिया।
  • भारत ने टूर्नामेंट में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए कुल 5 पदकों (2 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य)के साथ पदक तालिका में तीसरा स्थान हासिल किया।
  • महिला वर्ग के 75 किलोग्राम वर्ग में सीमा सुरक्षा बल की खिलाड़ी शिवानी ने रूसी प्रतिद्वंदी को हराकर स्वर्ण पदक जीता।
  • अपर्णा दहिया ने 52 किलोग्राम वर्ग में वियतनाम की मौजूदा विश्व चैंपियन थी फुओंग न्गा न्गो को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया।
  • 48 किलोग्राम वर्ग में, भारतीय वायु सेना के एथलीट कुशल कुमार ने रजत पदक जीता।
  • एसएसबी की करीना कौशिक और आईटीबीपी के सागर धैया ने कांस्य पदक हासिल किए, जिससे भारत के कुल पदकों की संख्या पांच हो गई।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.iwuf.org/en/news/gjwl/2026/0517/10446.html