प्रश्न-12 मार्च‚ 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अहमदाबाद में 11वें खेल महाकुंभ का शुभारंभ किया। गुजरात में खेल महाकुंभ का आयोजन कब से किया जा रहा है?
(a) वर्ष 2008
(b) वर्ष 2009
(c) वर्ष 2010
(d) वर्ष 2011
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- 12 मार्च‚ 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11वें खेल महाकुंभ का शुभांरभ अहमदाबाद‚ गुजरात में किया।
- यह एक वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता है, जिसका आयोजन गुजरात सरकार द्वारा किया जाता है।
- वर्ष 2010 में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेल महाकुंभ की शुरुआत हुई थी।
- पहले खेल महाकुंभ में 16 खेलों में 13 लाख प्रतिभागी शामिल थे।

लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिक-