100वां एन-जेन (N-Gen) डाकघर

प्रश्न – इंडिया पोस्ट का 100वां एन-जेन डाकघर कहाँ स्थापित किया गया है?
(a) दिल्ली विश्वविद्यालय
(b) बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
(c) पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय, शिलांग
(d) जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
उत्तर – (c)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 6 मई, 2026 को केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (DoNER) मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने पूर्वोत्तर पर्वतीय विश्वविद्यालय (एनईएचयू), शिलांग में इंडिया पोस्ट के 100वें एन-जेन (N-Gen) डाकघर का वर्चुअल उद्घाटन किया।
  • यह आधुनिक युवा-केंद्रित डाकघर छात्रों, शिक्षकों और विश्वविद्यालय परिसर के निवासियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकसित किया गया है।
  • एनईएचयू स्थित यह पोस्ट ऑफिस पूर्ण रूप से महिलाओं द्वारा संचालित है।
  • एन-जेन डाकघर पहल का उद्देश्य युवाओं को डाक सेवाओं से नए और आधुनिक तरीके से जोड़ना है।
  • इसके तहत शैक्षणिक संस्थानों के भीतर ऐसे डाकघर बनाए जा रहे हैं, जो छात्र-हितैषी, डिजिटल रूप से सक्षम और सामुदायिक संवाद को बढ़ावा देने वाले हों।
  • इन आधुनिक डाकघरों में मुफ्त वाई-फाई, QR आधारित बुकिंग और भुगतान प्रणाली, छात्रों के लिए विशेष सेवा काउंटर, रियायती पार्सल और मेल सेवाएं जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2258504&reg=3&lang=1