होम एक्सपो इंडिया-2015

प्रश्न- 16-18 अप्रैल, 2015 तक चलने वाले ‘होम एक्सपो इंडिया-2015’ का शुभारंभ केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय द्वारा कहां किया गया?
(a) ग्रेटर नोएडा
(b) गाजियाबाद
(c) नई दिल्ली
(d) लखनऊ
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 16-18 अप्रैल, 2015 तक आयोजित होने वाले ‘होम एक्सपो इंडिया-2015’ (Home Expo India-2015) का शुभारंभ केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय द्वारा ग्रेटर नोएडा के ‘इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट’ में किया गया।
  • यह इस प्रदर्शनी का चौथा संस्करण है।
  • इसमें भारतीय साज-सामान, फर्श एवं कपड़ा प्रदर्शनी (आईएफएफटीईएस), भारतीय फर्नीचर एवं एसेसरीज प्रदर्शनी (आईएफएएस) और भारतीय घरेलू बर्तन एवं सजावटी सामान प्रदर्शनी (आईएचडीएस) शामिल हैं।
  • इस एक्सपो का आयोजन ‘हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद’ द्वारा किया गया। जो भारत में हस्तशिल्प के लिए नोडल निर्यात संवर्धन निकाय है।
  • इस एक्सपो में लगभग 500 कंपनियों ने अपने संग्रह का प्रदर्शन किया।
  • इसमें भारतीय हस्तशिल्प निर्यातकों के लिए विकास की व्यापक संभावनाओं वाले क्षेत्रों को शामिल किया गया है जैसे-घर की सजावट, फर्निशिंग, फर्नीचर, फर्श आदि।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=118284
http://www.epch.in/index.php?option=com_content&view=article&id=190&Itemid=261