प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद यसो नाइक ने कहां होम्योपैथी शोध संस्थान का शिलान्यास किया?
(a) शिमला
(b) सिलीगुड़ी
(c) जयपुर
(d) लखनऊ
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 22 जनवरी, 2018 को केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीपद यसो नाइक ने जयपुर में होम्योपैथी शोध संस्थान का शिलान्यास किया।
- केंद्रीय होम्योपैथी शोध परिषद के तहत कार्यरत यह तीसरा शोध संस्थान होगा।
- यह आयुष मंत्रालय के तहत स्वायत्त निकाय है, जो कि पूरे देश भर में 23 संस्थानों के साथ होम्योपैथी के क्षेत्र में वैज्ञानिक शोध हेतु कार्य करता है।
- केंद्रीय सरकार शीघ्र ही शिमला (हिमाचल प्रदेश), लखनऊ (उत्तर प्रदेश) और सिली गुडी (पश्चिम बंगाल) में होम्योपैथी संस्थान की स्थापना करेगी।
संबंधित लिंक
http://pib.nic.in/newsite/PrintHindiRelease.aspx?relid=70293
http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1517492