प्रश्न-होटल डॉट कॉम द्वारा जारी होटल मूल्य सूचकांक में भारत का वह कौन-सा शहर है। जिसने सबसे अच्छा मूल्य वाला पांच सितारा होटल गंतव्य के रूप में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है?
(a) पुणे
(b) राजकोट
(c) बंगलुरू
(d) जयपुर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 22 मई, 2016 को होटल डॉट कॉम (hotals.com) द्वारा जारी होटल मूल्य सूचकांक, 2015 (Hotel Price Index) के अनुसार महाराष्ट्र की सांस्कृतिक राजधानी पुणे ने सर्वश्रेष्ठ पांच सितारा होटल गंतव्य (The Best Five Star Hotels) की सूची में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।
- जहां भारतीय यात्रियों द्वारा कम से कम 2015 में 7,602 रुपये प्रति रात्रि हेतु औसत मूल्य का भुगतान किया गया।
- पुणे के बाद जयपुर (राजस्थान) का दूसरा स्थान है, जहाँ भारतीय यात्रियों द्वारा प्रति रात्रि 7,844 रुपये औसत मूल्य का भुगतान किया गया है।
- हो चि मिन्ह वियतनाम का सबसे बड़ा शहर है, जहां भारतीय द्वारा प्रति रात्रि 9,700 रु. का औसत भुगतान किया गया।
- सूची में 8 भारतीय शहरों ने बेहतर मूल्य वाले 5 सितारा आवास के रूप में स्थान प्राप्त किया है जिनमें मुंबई, दिल्ली, बंगलुरू तथा कोलकाता सम्मिलित हैं।
- सूची में विश्व के उन 10 शीर्ष शहरों का भी उल्लेख है जहाँ भारतीयों द्वारा 2015 में 5 सितारा आवास हेतु सर्वाधिक बुकिंग की गई।
- इनमें इटली का फ्लोरेंस का सर्वोच्च स्थान है जहाँ प्रति रात्रि हेतु 33,734 रु. का भुगतान किया गया तत्पश्चात टोक्यो, जापान का दूसरा स्थान है जहां 32,102 रु. का भुगतान किया गया है।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://indiatoday.intoday.in/story/pune-tops-indias-value-5-star-hotel-destinations-in-2015/1/674377.html