प्रश्न – 17 नवंबर, 2025को नगालैंड सरकार ने हॉर्नबिल महोत्सव के लिए किस देश को साझेदार देश के रूप में नामित किया है?
(a) कनाडा (b) फ्रांस
(c) जापान (d) ब्रिटेन
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 नवंबर, 2025 को नगालैंड सरकार ने हॉर्नबिल महोत्सव के लिए ब्रिटेन को साझेदार देश के रूप में नामित किया है
- इस महोत्सव का आयोजन 1 से 10 दिसंबर,2025 तक कोहिमा के किसामा में होगा।
- इस संबंध में नई दिल्ली में भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त लिंडी कैमरन, नगालैंड के मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो और ब्रिटिश काउंसिल की भारत में कंट्री डायरेक्टर एलिसन बैरेट ने एक औपचारिक समझौते पर हस्ताक्षर किए।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.newsonair.gov.in/uk-named-country-partner-for-hornbill-festival-2025-in-nagaland