हैप्पीनेस पाठ्यक्रम

Delhi govt schools to teach ‘happiness lessons’

प्रश्न-हाल ही में किस राज्य की सरकार द्वारा नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों हेतु ‘हैप्पीनेस पाठ्यक्रम’ का नया विषय शुरू करने की घोषणा की गई?
(a) छत्तीसगढ़
(b) दिल्ली
(c) झारखंड
(d) आंध्र प्रदेश
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • फरवरी, 2018 में दिल्ली सरकार द्वारा नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के छात्रों हेतु ‘हैप्पीनेस पाठ्यक्रम’ का नया विषय शुरू करने की घोषणा की गई।
  • यह पाठ्यक्रम आगामी शिक्षा सत्र से दिल्ली सरकार के सभी स्कूलों में शुरू किया जाएगा।
  • इसके तहत नर्सरी से आठवीं कक्षा तक की प्रत्येक कक्षा में प्रतिदिन एक पीरियड हैप्पीनेस विषय का होगा अर्थात खुशियों की कक्षा आयोजित होगी।
  • इस संबंध में यह घोषणा दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने की।
  • शिक्षामंत्री तथा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की अगुवाई में प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों की एक टीम निरंतर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस दिशा में हो रहे कार्यक्रमों पर रिसर्च कर रही है।
  • यह पाठ्यक्रम पूर्णतः गतिविधियों पर आधारित होगा और इसकी कोई औपचारिक लिखित परीक्षा नहीं होगी।
  • यद्यपि अन्य विषयों की तरह इसका मूल्यांकन हर एक बच्चे की हैप्पीनेस इंडेक्स के माध्यम से किया जाएगा।

संबंधित लिंक
http://www.thehindu.com/news/cities/Delhi/delhi-govt-schools-to-teach-happiness-lessons/article22683837.ece