हैदराबाद मुक्‍ति दिवस

प्रश्न-3 सितंबर, 2022 को केंद्र सरकार ने किस तिथि को ‘हैदराबाद मुक्‍ति दिवस’ के वर्ष भर चलने वाले स्मृति उत्‍सव को मंजूरी दी?
(a) 8 सितंबर
(b) 15 सितंबर
(c) 17 सितंबर
(d) 13 सितंबर
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य

  • हैदराबाद की मुक्‍ति भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदान वल्‍लभाई पटेल के ‘ऑपरेशन पोलो’ के तहत त्‍वरित और समय पर की गई कार्रवाई के कारण संभव हुई थी।
  • निजाम के शासन में हैदराबाद राज्‍य में आज का पूरा तेलंगाना, महाराष्ट्र का मराठवाड़ा क्षेत्र जिसमें औरंगाबाद बीड, हिंगोली, जालना, लातूर, नांदेड़, उस्मानाबाद, परभणी के साथ कर्नाटक के कलबुर्गी, बेल्‍लारी, रायचूर, यादगिर, कोप्‍पल, विजय नगर और बीदर जिले शामिल थे।
  • महाराष्ट्र और कर्नाटक की राज्‍य सरकारे आधिकारिक तौर पर 17 सितंबर को मुक्‍ति दिवस के रूप में मनाती है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=1856556