प्रश्न – हाल ही में ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ कब मनाया गया ?
(a) 19 सितंबर (b) 17 सितंबर
(c) 22 सितंबर (d) 14 दिसंबर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 सितंबर, 2026 को देशभर में ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ मनाया गया
- 12 मार्च, 2024 को केंद्र सरकार ने प्रतिवर्ष 17 सितंबर, को यह दिवस मनाने की घोषणा की।
- उल्लेखनीय है कि 17 सितंबर, 1948 को ही हैदराबाद क्षेत्र निजाम के शासन से आजाद हुआ था।
- यह क्षेत्र ‘ऑपरेशन पोलो’ नामक पुलिस कार्रवाई के बाद निजाम के शासन से मुक्त हुआ था।
- देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल ने इसमें अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
- निजाम के शासन में हैदराबाद राज्य में आज का पूरा तेलंगाना, महाराष्ट्र में मराठवाड़ा क्षेत्र जिसमें औरंगाबाद, बीड़, उस्मानाबाद, जालना, लातूर, नांदेड़, परभणी, के साथ आज के कर्नाटक के जिलों: कलबुर्गी (गुलबर्गा), बीदर, रायचूर, यादगिरि, कोप्पल, विजयनगर और बेल्लारी शामिल थे।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://egazette.gov.in/WriteReadData/2024/252904.pdf?utm_
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2311476&lang=2®=48&utm