हेप्टाप्लेरम अस्सामिकम (Heptapleurum assamicum)

प्रश्न – निम्नलिखित में से हेप्टाप्लेरम अस्सामिकम (Heptapleurum assamicum) के बारे में कौन-सा कथन सही नहीं है?
(a) यह पौधा अरालिएसी (Araliaceae) कुल से संबंधित है।
(b) इसकी पत्तियां चौड़ी, अंडाकार आकार की होती हैं, जिनकी चौड़ाई 5 सेमी. तक हो सकती है।
(c) इसके फूल बैंगनी रंग के होते हैं।
(d) यह जनवरी से मार्च के बीच फूल देता है और मई तक फल आ जाते हैं।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • असम के दीमा हसाओ और पश्चिम कार्बी आंगलोंग जिलों में वैज्ञानिकों ने एक दुर्लभ और नई पादप प्रजाति की खोज की है, जिसे हेप्टाप्लेरम अस्सामिकम (Heptapleurum assamicum) नाम दिया गया है।
  • जुलाई, 2025 में फेडेस रेपर्टोरियम में प्रकाशित यह खोज पूर्वोत्तर भारत की जैव विविधता की कहानी में एक नया अध्याय जोड़ती है, जो पहले से ही अपनी समृद्ध और अनूठी वनस्पतियों के लिए प्रसिद्ध है।
  • कोपिली नदी बेसिन में गहन क्षेत्र सर्वेक्षण के दौरान इस प्रजाति को देखा गया, जहां शोधकर्ताओं को नदी के किनारे एक विशाल शिलाखंड से चिपके हुए लगभग 10प्रजातियों के समूह मिले।
  • एक विशिष्ट रेओफाइटिक आवास में उगने वाली इस झाड़ी की उभरी हुई, लेंटिसेलेट जड़ें और छतरी जैसे पत्ते तुरंत ही स्पष्ट दिखाई देने लगे।
  • हेप्टाप्लेरम अस्सामिकम, अरालिएसी परिवार से संबंधित है, जिसमें परिचित सजावटी “अम्ब्रेला प्लांट” (Heptapleurum arboricola) भी शामिल है।
  • इसकी पत्तियां संकरी और भाला-आकार की होती हैं, जिनकी चौड़ाई कभी 1.2 सेमी. से अधिक नहीं होती।
  • इसके फूल बैंगनी रंग के होते हैं, जबकि सजावटी प्रजाति के फूल हरे-पीले रंग के होते हैं।
  • पुष्पक्रम (inflorescence) में अधिकतम 15 फूल होते हैं।
  • फल पकने पर गहरे बैंगनी-लाल रंग के हो जाते हैं और उन पर नारंगी-लाल ग्रंथियां होती हैं, जो इसे और विशिष्ट बनाती हैं।
  • यह पौधा जनवरी से मार्च के बीच फूल देता है और मई तक फल तैयार हो जाते हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://eastmojo.com/free-digest/2025/08/09/assam-umbrella-plant-new-species-discovered-in-kopili-river-basin/