प्रश्न – हेनरिक क्लासेन के संबंध में विकल्प में कौन -सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 2 जून , 2025 को दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
(b) उन्होंने मार्च, 2025 में लाहौर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।
(c) क्लासेन ने वनडे और टी20 इंटरनेशनल में पदार्पण फरवरी, 2018 में भारत के खिलाफ किया।
(d) टी20 वर्ल्ड कप,2024 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 गेंदों में 52 रन बनाए, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 2 जून , 2025 को दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
- उन्होंने मार्च, 2025 में लाहौर में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच खेला था।
- क्लासेन ने जनवरी 2024 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था लेकिन वह टी20 इंटरनेशनल और वनडे में सक्रिय थे।
- क्लासेन ने वनडे और टी20 इंटरनेशनल में पदार्पण फरवरी, 2018 में भारत के खिलाफ किया।
- टेस्ट में पदार्पण भी वर्ष 2019 में भारत के ही खिलाफ रांची में किया था।
- उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की ओर से 4 टेस्ट, 60 वनडे और 58 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले।
- उन्होंने 58 टी20 मैचों में 23.25 के औसत से 1000 रन बनाए हैं।
- क्लासेन ने 4 टेस्ट भी खेले, जिसमे उन्होंने 104 रन बनाए।
- क्लासेन ने 60 वनडे मैचों में 2141 रन बनाए हैं।
- उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेंचुरियन में 83 गेंदों पर 174 रन एक ऐतिहासिक पारी खेली थी।
- उनकी वर्ष 2023 के वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक दक्षिण अफ्रीका के सफर में बड़ी भूमिका रही।
- टी20 वर्ल्ड कप,2024 के फाइनल में भारत के खिलाफ 27 गेंदों में 52 रन बनाए, जो मैच का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.espncricinfo.com/story/heinrich-klaasen-retires-from-international-cricket-1488740
https://www.espncricinfo.com/cricketers/heinrich-klaasen-436757