प्रश्न-26 फरवरी, 2020 को जारी हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट में किसे शीर्ष स्थान प्राप्त हुआ है?
(a) जेफ बेजोस
(b) बिल गेट्स
(c) बर्नाड अरनॉल्ट
(d) वारेन बफेट
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य
- 26 फरवरी, 2020 को हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट (Hurun Global Rich List), 2020 जारी हुआ।
- यह इस सूची का 9वां संस्करण है।
- इस सूची में 71 देशों के 2,816 अरबपतियों को शामिल किया गया है।
- इस वर्ष 346 नए अरबपति इस सूची में शामिल हुए।
- इस सूची में अमेजन के जेफ बेजोस 140 बिलियन यूएस डॉलर की संपत्ति के साथ शीर्ष पर रहे।
- इसके पश्चात फ्रांस की LVMH कंपनी के बर्नाड अरनॉल्ट 107 बिलियन यूएस डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर रहे।
- माइक्रोसॉफ्ट के बिल गेट्स 106 बिलियन यूएस डॉलर की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर रहे।
- बर्कशायर हैथवे के वारेन बफेट 102 बिलियन यूएस डॉलर की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर रहे।
- फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग 84 बिलियन यूएस डॉलर की संपत्ति के साथ पांचवें स्थान पर रहे।
- इस सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी, गूगल के लैरी पेज और माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बाल्मर (Steve Ballmer) के साथ 67 बिलियन यूएस डॉलर की संपत्ति के साथ संयुक्त रूप से 9वें स्थान पर हैं।
- मुकेश अंबानी शीर्ष 10 में शामिल होने वाले एक मात्र भारतीय अरबपति हैं।
- इसके अलावा, गौतम अडानी और उदय कोटक इस सूची में शीर्ष 100 में शामिल हैं।
- उन्हें क्रमशः 68वां तथा 91वां स्थान प्राप्त हुआ।
- ओयो (Oyo) के रितेश अग्रवाल महज 24 वर्ष की भारत के सबसे कम उम्र के अरबपति बने।
- इसके अनुसार, विश्व में सर्वाधिक 799 अरबपति चीन में हैं।
- इसके बाद 626 अरबपतियों के साथ यूएसए का दूसरा स्थान है।
- जबकि भारत 137 अरबपतियों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
- इसके अनुसार, एशिया में सर्वाधिक 1364 अरबपति हैं।
- जबकि उत्तरी अमेरिका में 692 अरबपति तथा यूरोप में 591 अरबपति रहते हैं।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…