प्रश्न – हीरो संतोष ट्रॉफी, 2022-23 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) हीरो संतोष ट्रॉफी, 2022-23 का फाइनल मुकाबला किंग फहद इंटरनेशनल स्टेडियम में आयोजित हुआ।
(b) यह इस फुटबॉल प्रतियोगिता का 75 वां संस्करण था।
(c) हीरो संतोष ट्रॉफी 2022-23 का खिताब कर्नाटक ने मेघालय को पराजित कर जीता है।
(d) फाइनल मुकाबले में कर्नाटक के रॉबिन यादव ‘मैन ऑफ द मैच’ चुने गए।
उत्तर – (b)
संबंधित तथ्य –



- हीरो संतोष ट्रॉफी, 2022-23 में कुल 36 टीमों ने भाग लिया।
- कुल 120 मैच खेले गए।
- 56 वर्षों बाद कर्नाटक ने 5 वीं बार इस प्रतियोगिता का खिताब जीता है।
- इससे पूर्व 4 बार कर्नाटक ने मैसूरू टीम के नाम से खिताब जीता था।
- मेघालय पहली बार संतोष ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा था।
- सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले किंग फहद इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए।
- फाइनल में कर्नाटक ने मेघालय को 3-2 से हराकर खिताब जीता है।
लेखक – विजय
संबंधित लिंक भी देखें…