हीरो इंडियन ओपन, 2025

प्रश्न – 30 मार्च, 2025 को संपन्न गोल्फ प्रतियोगिता हीरो इंडियन ओपन‚ 2025 का खिताब किस गोल्फर ने जीता है?
(a) गगनजीत भुल्लर (b) कीता नाकाजिमा
(c) जूस्ट लुइटेन (d) यूजेनियो चाकार्रा
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27 – 30 मार्च, 2025 के मध्य डीपी वर्ल्ड टूर, 2025 की गोल्फ प्रतियोगिता हीरो इंडियन ओपन, 2025 डीएलएफ जीएंडसीसी, नई दिल्ली, भारत में संपन्न हुई।
  • इस गोल्फ प्रतियोगिता का खिताब स्पेनिश गोल्फर यूजेनियो चाकार्रा (Eugenio Chacarra) ने जीता।
  • वर्ष 2022 में एमेच्योर से पेशेवर बने चाकार्रा द्वारा विजित यह पहला हीरो इंडियन ओपन खिताब है।
  • जापानी गोल्फर कीता नाकाजिमा दूसरे स्थान पर रहे।
  • नीदरलैंड्स के गोल्फर जूस्ट लुइटेन तीसरे स्थान पर रहे।
  • भारतीयों के लिए इस बार यह टूर्नामेंट बहुत विशेष नहीं रहा।
  • शीर्ष 20 में पिछली बार की तरह इस बार भी तीन भारतीय जगह बना पाए,जिनमें वीर अहलावत, गगनजीत भुल्लर और ओमप्रकाश चौहान शामिल हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.europeantour.com/dpworld-tour/hero-indian-open-2025