प्रश्न-किस राज्य/केंद्रशासित प्रदेश में पूर्व सैनिकों और युवाओं के लिए हिम-प्रहरी योजना शुरू की जाएगी?
(a) हिमाचल प्रदेश
(b) जम्मू-कश्मीर
(c) उत्तराखंड
(d) लद्दाख
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- उत्तरराखंड सरकार शीघ्र ही राज्य में पूर्व सैनिकों और युवाओं के लिए हिम-प्रहरी योजना शुरू करेगी।
- इस योजना को शुरू करने का वादा विधानसभा चुनाव‚ 2022 में जारी घोषणा-पत्र में किया गया था।
- इस योजना का अनुमानित व्यय लगभग 5.45 करोड़ रुपये है।
- योजना का उद्देश्य राज्य से लोगों के पलायन को रोकना है।
- योजना की प्रमुख विशेषताएं
- योजना पूर्व सैनिकों और युवाओं के लिए।
- योजनांतर्गत उन क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा‚ जहां प्रवास तेजी से होता है।
- योजना के तहत‚ राज्य के पूर्व सैनिकों को राज्य की सीमा से लगे क्षेत्रों में प्राथमिकता के आधार पर बसाया जाएगा।
- राज्य सरकार अंतरराष्ट्रीय सीमाओं को साझा करने वाले जिलों में बसने के लिए पूर्व सैनिकों और राज्य के युवाओं को सभी आवश्यक सहायता प्रदान करेगी।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…