हिम तेदुओं की गणना हेतु प्रथम राष्ट्रीय प्रोटोकॉल

प्रश्न-23 अक्टूबर, 2019 को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने भारत में हिम तेंदुए की गणना हेतु प्रथम राष्ट्रीय प्रोटोकॉल का शुभारंभ किया। इस संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) इसका शुभारंभ अंतरराष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस पर किया गया।
(b) यह कार्यक्रम वैज्ञानिकों/विशेषज्ञों द्वारा उन राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के सहयोग से विकसित है, जहां हिम तेंदुए पाए जाते हैं।
(c) हिम तेंदुए 18 देशों में पाए जाते हैं।
(d) भारत में हिम तेंदुआ लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में पाया जाता है।
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
  • 23 अक्टूबर, 2019 को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अंतरराष्ट्रीय हिम तेंदुआ दिवस के अवसर पर भारत में हिम तेंदुए की संख्या की गणना हेतु प्रथम राष्ट्रीय प्रोटोकाल का शुभारंभ किया।
  • इसका उद्देश्य हिम तेंदुओं की रक्षा और संरक्षण को बढ़ावा देना है।
  • देश में अपने किस्म का यह पहला कार्यक्रम है, जो हिम तेंदुओं की गणना के लिए शुरू किया गया है।
  • यह कार्यक्रम वैज्ञानिकों/विशेषज्ञों द्वारा उन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सहयोग से विकसित है, जहां हिम तेंदुए पाए जाते हैं।
  • भारत में हिम तेंदुआ लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड,सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में पाया जाता हैं।
  • मौजूदा समय में देश में 2367 बाघ हैं अर्थात 77 प्रतिशत बाघों की आबादी भारत में पाई जाती है।
  • भारत में 500 से अधिक शेर, 30,000 से अधिक हाथी, 2500 से अधिक एक सींग वाले गैंड हैं।
  • हिम तेंदुए 12 देशों-भारत, नेपाल, भूटान, चीन, मंगोलिया, रूस, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, किर्गिस्तान, कजाख्स्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान में पाए जाते हैं।
  • 23-24 अक्टूबर, 2019 को पर्यावरण वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा जीएसएलईपी (वैश्विक हिम तेंदुआ एवं पारिस्थितिकी संरक्षण) कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय बैठक नई दिल्ली में आयोजित हुई।
  • जीएसएलईपी की संचालन समिति की इस चौथी बैठक में रूस, नेपाल, किर्गिस्तान और मंगोलिया के मंत्रियों के साथ-साथ हिम तेंदुओं की आबादी वाले 9 देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भागदारी की।
  • जीएसएलईपी की संचालन समिति की बैठक की अध्यक्षता नेपाल ने और सह-अध्यक्षता किर्गिस्तान ने की।

लेखक-विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=1588843

http://ddnews.gov.in/national/prakash-javadekar-launches-first-national-protocol-enumerate-snow-leopard-population-india

https://www.ibef.org/news/first-national-protocol-to-enumerate-snow-leopard-population-in-india-launched