प्रश्न – 9 जनवरी, 2025 को हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के प्रसिद्ध संस्थान ‘हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान’ (HIPA) का नाम बदलकर किसके नाम पर रखने को मंजूरी प्रदान की गई??
(a) पं. जवाहरलाल नेहरू (b) डॉ. मनमोहन सिंह
(c) अटल बिहारी वाजपेयी (d) श्री नरेंद्र मोदी
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 जनवरी, 2025 को हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के प्रसिद्ध संस्थान ‘हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान’ (HIPA) का नाम बदला गया
- पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के नाम पर रखने को मंजूरी प्रदान की गई।
- अब इस संस्थान का नाम डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान होगा
- मंत्रिमंडल ने राज्य में नशीली दवाओं की तस्करी और संगठित अपराधों के नेटवर्क को समाप्त करने के लिए एक विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की स्थापना को मंजूरी दी
- इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने भारतीय स्टाम्प अधिनियम, 1899 की अनुसूची 1ए में संशोधन करने के लिए एक अध्यादेश जारी करने का भी निर्णय लिया।
- इस संशोधन के तहत, हिमाचल प्रदेश काश्तकारी और भूमि सुधार अधिनियम, 1972 की धारा 118(2)(एच) के तहत सुरक्षित हस्तांतरण और पट्टे के लेन-देन पर राज्य सरकार की पूर्व मंजूरी के साथ 12 प्रतिशत की एक समान स्टाम्प ड्यूटी दर लगाने की अनुमति मिलेगी।
- इससे राज्य के भूमि मामलों को पारदर्शी और सुगम बनाने में मदद मिलेगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
http://himachalpr.gov.in/PressReleaseByYear.aspx?Language=1&ID=37956&Type=2&Date=09/01/2025