प्रश्न-5-7 जनवरी, 2018 के मध्य हिन्दी पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कहां किया गया?
(a) जयपुर
(b) बंगलुरू
(c) कोलकाता
(d) अहमदाबाद
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 5-7 जनवरी, 2018 के मध्य हिन्दी पर तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन कोलकाता में किया गया।
- सम्मेलन का उद्घाटन कोलकाता के जी.डी. बिड़ला सभागार में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने किया।
- सम्मेलन का मुख्य विषय ‘हिंदीतर प्रांतों में हिन्दी भाषा-साहित्य दशा और दिशा’।
- इसका आयोजन भाषा भारतीय विद्या मंदिर और भारतीय संस्कृति संसद द्वारा किया गया।
- सम्मेलन में हिंदी को श्रमिकों और आम-आदमी के संपर्क की भाषा बनाने के मुद्दे पर विचार-विमर्श किया गया।
- इसके अलावा सम्मेलन के दौरान तकनीकी पाठ्य सामग्री और चरित्र निर्माण संबंधी साहित्य हिन्दी व अन्य देशी भाषाओं में लिखे जाने के मुद्दे पर भी विचार-विमर्श किया गया।
संबंधित लिंक
https://navbharattimes.indiatimes.com/india/three-day-international-conference-on-hindi-in-kolkata/articleshow/62324895.cms
https://hindi.kolkata24x7.com/kolkata/three-day-international-conference-on-hindi-in-kolkata
https://m.dailyhunt.in/news/india/hindi/kolkata+24+7+hindi-epaper-kolhin/kolakata+me+hindi+par+tin+divasiy+antararashtriy+sammelan-newsid-79093782
http://hindi.sakshi.com/news/2018/01/12/three-day-international-conference-on-hindi-organised-in-kolkata-dr-ahilya-mishra-felicitated