प्रश्न-हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड के वित्तीय पुनर्गठन को मंजूरी दी। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने किसके द्वारा इसके अधिग्रहण किए जाने को भी मंजूरी दी?
(a) राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड
(b) राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड
(c) एनएमडीसी लिमिटेड
(d) हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य
- 25 मई, 2016 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड (HSCL) के वित्तीय पुनर्गठन को अपनी मंजूरी दी।
- इसके साथ ही केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड (NBCC) द्वारा हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कंस्ट्रक्शन का अधिग्रहण किए जाने को भी अपनी मंजूरी दे दी।
- राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड शहरी विकास मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, जिसकी स्थापना वर्ष 1960 में हुई थी।
- हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड इस्पात मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, जिसकी स्थापना वर्ष 1964 में हुई थी।
- हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड अधिग्रहण के पश्चात राष्ट्रीय भवन निर्माण निगम लिमिटेड की सहायक कंपनी बन जाएगी और इसमें इसकी इक्विटी अंशधारिता 51 प्रतिशत होगी।
- हिंदुस्तान स्टील वर्क्स कंस्ट्रक्शन लिमिटेड में भारत सरकार की हिस्सेदारी घटकर 49 प्रतिशत तथा इसकी इक्विटी और चुकता पूंजी 70 करोड़ रुपये हो जाएगी।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://pib.nic.in/newsite/PrintRelease.aspx?relid=145629